फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : दुबई जा रहे एक व्यक्ति से एयरपोर्ट पर कारतूस बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई जा रहे एक व्यक्ति के सामान से 2 कारतूस बरामद हुए हैं। एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के एयर इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों ने यात्री के सामान की जांच के दौरान कारतूस बरामद करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तरनतारन पुलिस जिला के हरीके पत्तन का रहने वाला हीरा सिंह स्पाइस जेट फ्लाइट से दुबई जाने के लिए शनिवार की देर रात एसजीआरडी एयरपोर्ट पहुंचा था। आरोपी के सामान की कस्टम और स्कैनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध सामान होने के संकेत मिले। जब अधिकारियों ने आरोपी के सामान की तलाशी ली तो उसके अंदर से 2 कारतूस मिले। एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें