गलती से अटारी वाघा सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपते ?
- फोटो : AMRITSAR
बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में पकड़े पाकिस्तानी नागरिक को ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर शनिवार को देर रात करीब सवा दस बजे पाक रेंजर्स को सौंप दिया। बीएसएफ के जवानों ने इस पाक नागरिक को 20 अगस्त को अमृतसर सेक्टर में संदिग्ध हालत में काबू किया था। बीएसएफ अधिकारियों ने इसके पकड़े जाने के बाद पाक रेंजर्स को इसके प्रति विरोध जताया था।
अमृतसर सेक्टर में बीएसएफ की 144 बटालियन के जवान 20 अगस्त को भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्षेत्र में एक व्यक्ति को घूमते हुए देखा तो काबू कर लिया। उससे की गई पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह पाकिस्तानी नागरिक है और दिमागी तौर पर पूरी तरह से ठीक है। इस नागरिक ने अधिकारियों को बताया कि वह गलती से भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था। उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुछ भी एतराज योग्य नहीं मिला, जिसके बाद उसे पाक रेंजर्स को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की। पाक रेंजर्स द्वारा उसे अपना नागरिक बताए जाने के बाद बल के अधिकारियों ने उसे जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया।