फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर किया तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार

Wed, 15 May 2024 08:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गांव कालेके में 3 संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में बीएसएफ खुफिया विंग द्वारा जानकारी दी गई थी। इस आधार पर, पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने के लिए एक मोबाइल चेक पोस्ट (एमसीपी) लगाई।

शाम करीब पांच बजकर दस मिनट पर जवानों ने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को अपनी ओर आते देखा। जैसे ही एमसीपी पर तैनात जवानों ने कार को रुकने का इशारा किया, कार में सवार व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की। जवानों ने पीछा किया और वाहन को रोकने में सफल रहे। कार में सवार सभी 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया और वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा, पूछताछ के दौरान पकड़े गए ड्रग तस्करों के खुलासे के आधार पर वल्टोहा की पुलिस पार्टी ने 255 ग्राम हेरोइन की एक और खेप बरामद की। पकड़े गए ड्रग तस्करों के खुलासे के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारी और बरामदगी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार सावधानीपूर्वक व योजनाबद्ध और अच्छी तरह से क्रियान्वित ऑपरेशन के माध्यम से पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी और तस्करी को खत्म करने में बीएसएफ दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें