फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: नाबालिग किशोरी ने दोस्त के लिए चुराए मां के गहने, 1.5 लाख कैश, आरोपी कर रहा था इमोशनल ब्लैकमेल, काबू

Thu, 03 Oct 2024 10:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में एक नाबालिग किशोरी ने दोस्त की बातों में आकर घर से मां के गहने और 1.5 लाख रुपये कैश चोरी किया। आरोपी किशोरी को इमोशनल ब्लैकमेल करता रहा और किशोरी ने उसकी बातों में आकर चोरी की।
विज्ञापन
minor girl (demo pic) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में एक शातिर युवक ने नाबालिग किशोरी से दोस्ती की और उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये और सोने के गहने ऐंठ लिए। आरोपी ने नाबालिग के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर किसी न किसी बहाने पैसे और सोने के गहने मांगता रहा। पैसे और गहने ऐंठने के आरोप में थाना मजीठा रोड पुलिस ने तानिश शर्मा निवासी बेरी गेट नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया कि आरोपी ने उनकी 15 साल की बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों आपस में मिलने भी लगे। इसके बाद आरोपी ने उनकी बेटी को इमोशनल ब्लैकमेल कर पैसे ठगने शुरू कर दिए। आरोपी ने पहले बेटी को कहा कि उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और वह उसने अपनी गाड़ी ठीक करवानी है। उसे पैसे की जरूरत है, वह बाद में लौटा देगा। इसके चलते बेटी ने लॉकर से डेढ़ लाख रुपये निकालकर आरोपी को दे दिए। इसके बाद भी आरोपी किसी न किसी बात पर पैसे मांगता रहा। कुछ समय के बाद आरोपी की गाड़ी का फिर से एक्सीडेंट हो गया और उसे काफी चोट भी लगी। इस बार आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल किया और पैसों की मांग की तो बेटी ने लॉकर में रखे गहने निकाल कर दे दिए।

इतना सब हो जाने के बाद आरोपी बेटी को धमकियां लगाने लगा। इसके बाद बेटी डर गई और सारी बात उन्हें बताई। उन्होंने अपने पति के साथ बात की और इसके बाद आरोपी को पैसे और गहने लौटाने को कहा। मगर आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया। वहीं, मामले की जांच कर रहे एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें