फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: जत्थेदार अकाल तख्त ज्ञानी रघबीर सिंह की तबीयत बिगड़ी, शरीर में दर्द और बुखार, अस्पताल में भर्ती

Thu, 03 Oct 2024 05:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
ज्ञानी रघबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रबंधों अधीन चलने वाले गांव वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें शरीर में दर्द और तेज बुखार की शिकायत है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जत्थेदार रघबीर सिंह पिछले पांच दिन से तेज बुखार से प्रभावित थे। उनके डेंगू चिकनगुनिया आदि के टेस्ट भी करवाए गए हैं। जत्थेदार को बुधवार की रात अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

जत्थेदार के मीडिया सलाहकार तलविंदर सिंह बुट्टर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को डाक्टरों ने उनके डेंगू व अन्य वायरल संबंधी टेस्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद एक-दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें