फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर बीबी जागीर कौर का 17 सदस्यीय जत्था श्री करतारपुर साहिब हुआ नतमस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में शिरोमणि कमेटी का 17 सदस्यीय जत्था गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) में नतमस्तक हुआ। बीबी जागीर कौर की प्रधानगी में यह जत्था सुबह शिरोमणि कमेटी के दफ्तर से रवाना हुआ।
विज्ञापन

श्री करतारपुर साहिब पहुंचने पर पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान अमीर सिंह, पूर्व प्रधान सतवंत सिंह, पूर्व प्रधान जारू सिंह, एमएनएएएस रमेश सिंह अरोड़ा व अन्य ने जत्थे का स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब श्री करतारपुर साहिब में पहुंच कर बीबी जागीर कौर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला भेंट कर अपनी श्रद्धा प्रगट करते हुए सिख जगत की चढ़दी कला के लिए अरदास की। इस दौरान गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब स्थित प्रकाश पर्व समागमों के समय श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई सुरिंदर सिंह और भाई गुरकीरत सिंह के जत्थों ने कीर्तन किया।
समागम में बीबी जागीरी कौर ने संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी और गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने की अपील की। उन्होंने एलान किया कि एसजीपीसी की ओर से रोजाना गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में रागी जत्थे भेजे जाएंगे। इसके अलावा मांग और जरूरत के मुताबिक रसद (राशन) भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख कौम की प्रतिनिधि सिख संस्था एसजीपीसी पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा पंथक कमेटी का हर स्तर पर सहयोग करेगी। श्री करतारपुर साहिब का लांघा सिख संगत की आस्था का पुल है।
विज्ञापन

एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर श्री करतारपुर साहिब की रवानगी से पहले भारत-पाकिस्तान की सीमा पर डेरा बाबा नानक स्थित गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं, जहां उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। यहां बीबी जागीर कौर का शिअद के महासचिव और हलका डेरा बाबा नानक के इंचार्ज रविकरण सिंह काहलों, गुरुद्वारा यादगार शहीदां, अगवान के मुख्य सेवादार भाई सुखविंदर सिंह अगवान व अन्य प्रमुख शख्सियतों ने स्वागत किया।
बीबी जागीर कौर ने कहा कि मुझे गुरु साहिब के प्रकाश पर्व के मौके पर श्री करतारपुर साहिब जाने का सौभाग्य मिला है, जो गुरु साहिब की कृपा से ही संभव हुआ है। उन्होंने भारत और पंजाब सरकार पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि एसजीपीसी ने सरकार के संबंधित अधिकारियों के बताए मुताबिक 101 जत्था सदस्यों की मंजूरी मांगी, लेकिन 20 सदस्यों को ही मंजूरी दी। सिख संस्था के साथ अगर ऐसा व्यवहार किया गया है तो आम संगतों का क्या हाल होगा। एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने श्री करतारपुर साहिब में श्रद्धा प्रगटाने के लिए गए जत्थे की ओर से लंगर के लिए रसदें भेंट कीं।
जत्थे में सतविंदर सिंह टोहड़ा, अजमेर सिंह खेड़ा, बीबी किरणजोत कौर, नवतेज सिंह कउनी, बीबी हरजिंदर कौर, बीबी गुरमीत कौर, मगविंदर सिंहखापड़खेड़ी, जत्थेदार गुलजार सिंह रणिके, बीबी कंवलजीत कौर, रागी सुरिंदर सिंह, भाई बलजिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें