फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: फिल्म बूहे बारियां की अभिनेत्री नीरू बाजवा, लेखक व डायरेक्टर की अदालत में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेरका पुलिस ने तीनों हैं एससीएसटी एक्ट के तहत नामजद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाबी फिल्म बूहे बारियां की अभिनेत्री नीरू बाजवा, लेखक जगदीप सिंह और डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह सोमवार सुबह न्यायाधीश प्रभजोत कौर की अदालत में पेश हुए। वेरका पुलिस ने 20 सितंबर 2023 को एससीएसटी एक्ट के तहत उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


वेरका निवासी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उक्त फिल्म में गुरु रविदास जी की तस्वीर दिखाई गई और वहीं कुछ अपशब्द बोले गए थे। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नरेट को शिकायत दी थी। पुलिस ने पंजाबी फिल्म अभिनेत्री नीरू बाजवा समेत तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। मामले की पैरवी कर रहे वकील सुनील कुमार राव, वकील पलविंदर सिंह और हरमनजोत कौर ने बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है। न्यायाधीश के समक्ष दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें