फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दुबई से आई फ्लाइट में मिला दो किलो लावारिस सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान की चेकिंग के दौरान मिली 1.31 करोड़ कीमत की सोने की दो रोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दुबई से उड़ान भरकर शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की चेकिंग के दौरान दो किलो सोना लावारिस हालत में मिला है। कस्टम कमिश्नरेट के एंटी समग्लिंग यूनिट ने सोने को जब्त करने के बाद कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्टम प्रवक्ता के मुताबिक विभाग के एंटी समग्लिंग यूनिट को सूचना थी कि मध्यरात्रि साढ़े 12 बजे एसजीआरडी एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से सोने की तस्करी होगी। दुबई से उड़ान भरकर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स-198 ने मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे अमृतसर के राजासांसी एयरपोर्ट पर लैंड किया।
विज्ञापन


कस्टम के एंटी समग्लिंग यूनिट के अधिकारियों ने इस फ्लाइट से आने वाले प्रत्येक यात्री के सामान की स्कैनिंग करने के साथ ही फिजिकली भी जांच की। लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद एंटी समग्लिंग यूनिट की एक टीम ने एयर इंडिया के विमान की चैकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें सोने की दो रोड बरामद हुए, जिनमें से प्रत्येक का वजन एक किलो पाया गया। इस तरह कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए विमान से लावारिस हालत में 1 करोड़ 31 लाख साठ हजार रुपये कीमत का दो किलो सोने को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें