फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों से मारपीट मामले में एएसआई लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में सफाई कमीशन की हिदायतों के बाद अमृतसर बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया। सफाई कमीशन के पास इसकी शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद कमीशन सदस्य इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को बस स्टैंड का दौरा कर एएसआई का पक्ष सुना और आरोपी पाए जाने पर कार्रवाई की सिफारिश कर दी, जिसके बाद एसीपी ने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

कमीशन के सदस्य इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कमीशन के पास सफाई कर्मचारी रंजीत सिंह और बलजिंदर सिंह ने एएसआई सेवा सिंह पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके साथ मारपीट किए जाए की शिकायत की थी। मामले की जांच की गई और शुक्रवार को एएसआई सेवा सिंह का भी पक्ष सुना।
पूरी जांच के दौरान सामने आया कि सेवा सिंह ने पद का दुरुपयोग करते हुए सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की थी। कमीशन के सदस्य ने मौके पर मौजूद एसीपी जसप्रीत सिंह को एएसआई को लाइन हाजिर करने की हिदायत दी। इस पर एसीपी ने कार्रवाई करते हुए सेवा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपनी ड्यूटी इमानदारी से करें, लेकिन कभी अपने पद का दुरुपयोग न करें। क्योंकि सफाई कमीशन हमेशा सफाई कर्मियों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हिरदेपाल सिंह, लेबर कमिश्नर संतोख सिंगह, रोडवेज के जीएम हरबिंदर सिंह गिल और पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल देव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें