फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाले गुरअमृत सिंह और रोहित स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। गोवा में हुए राष्ट्रीय स्तर के किक बॉक्सिंग मुकाबलों में गोल्ड जीतने वाले बटाला के गुरअमृत सिंह और रोहित का वीरवार को बटाला के एसएसपी कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ। दोनों गोल्ड मेडलिस्ट को हार पहनाए गए और जीप के ऊपर खड़ा किया गया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन

बटाला निवासी रोहित और गांव हर्शियां के गुरअमृत सिंह ने बताया कि उनको खुशी है कि उन्होंने गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके पीछे परिवार और कोच का आशीर्वाद है। विजेता खिलाड़ियों के पारिवारिक सदस्यों ने भी खुशी जताई और स्वागत के लिए बटाला के लोगों का धन्यवाद किया।
कोच गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इन खेलों में पंजाब के इन दोनों खिलाड़ियों ने ही गोल्ड मेडल जीते हैं। ये दोनों खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए उदाहरण हैं कि गलत रास्तों को छोड़कर खेलों के साथ जुड़ना चाहिए। कुछ समय पहले भी हुई स्टेट चैंपियनशिप में भी इन दोनों खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें