फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जोशी को सुनाई खरी-खरी: अमृतसर में युवक ने पूछा- भाजपा क्यों छोड़ी, फिर कहा- पब्लिक सब जानती है

Mon, 24 Jan 2022 06:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। एक युवक ने उनसे भाजपा छोड़ने पर सवाल पूछा। युवक ने यह भी कहा कि चुनाव में पता चल जाएगा कौन कितने पानी में है।  
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी रविवार रात चुनाव प्रचार के दौरान एक मंदिर में पहुंचे तो उन्हें कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। एक युवक ने तो भाजपा छोड़ने पर जोशी को खरी-खरी सुनाई। वहां मौजूद एक युवक ने उन्हें भाजपा छोड़ने का कारण पूछा तो जोशी ने उन्हें बताया कि वह मीडिया को हर सवाल का जवाब दे चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं जब कुछ अन्य लोगों ने इस युवक को रोकने का प्रयास किया तो इस युवक ने कहा कि अब चुनाव है तो पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है। इसके बाद वे माथा टेकने के बाद बिना किसी सवाल का जवाब दिए वहां से निकल गए।

अमृतसर नार्थ हलके से शिअद के उम्मीदवार रविवार रात को विजय नगर स्थित एक कुटिया में माथा टेकने पहुंचे। जोशी ने माथा टेकने के बाद लोगों से कहा कि वे उन्हें एक बार फिर सेवा का मौका दें। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने उन्हें पार्टी छोड़ने को लेकर ताना देते हुए कहा कि वह (जोशी) भाजपा छोड़ शिअद में शामिल क्यों हो गए। इस पर जोशी ने कहा कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी, बल्कि पार्टी ने उन्हें निकाला है। युवक ने कहा कि आप माथा टेकें और प्रसाद लेकर जाएं तो जोशी ने उसे उसके हर जवाब का सवाल देने की बात कही, इस पर उसने कहा कि पब्लिक सब जानती है।
विज्ञापन


मनोज महाजन, जो पप्पू महाजन के भाई हैं और पप्पू कभी जोशी के गहरे मित्र होते थे, जो जोशी के शिअद में शामिल होने पर दुखी थे, ने कहा कि इंसान को एक ही घर में रहना चाहिए। हालांकि इस दौरान अनिल जोशी ने उन्हें वहां से बाहर जाकर हर जवाब देने की बात कही तो महाजन ने कहा कि वे (जोशी) मीडिया के सामने बार-बार जवाब दे चुके हैं। 

इस युवक ने कहा कि अनिल जोशी कुटिया में चुनाव प्रचार करने आए थे न कि माथा टेकने। इस बीच वहां कुछ अन्य लोगों ने मनोज को रोकने का प्रयास किया तो इसने कहा कि चुनाव हैं। पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है। इसके बाद अनिल जोशी वहां से चुपचाप निकल गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें