फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर कोर्ट के बाहर थानेदार की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर कोर्ट के बाहर एक थानेदार की ओर से किसी पुराने मामले में रिश्वत लिए जोन का वीडियो रविवार को शहर में वायरल हो गया। वीडियो में खुद को किसान नेता बताने वाला एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ थानेदार के साथ धक्कमुक्की करते और उसकी जेब से पैसे निकालते नजर आया। इसके बाद यह व्यक्ति कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत देने के लिए सीनियर नेताओं को वहां बुलाने की बात कहने लगा। वहीं दूसरी तरफ सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ब्यास के रछपाल सिंह के परिवार के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। इस मामले में जमानतें होना बाकी है और रछपाल सिंह के मुताबिक मामले के जांच अधिकारी कोर्ट में फाइल पेश करने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। जिसके बाद उसने किसान नेता मेहताब सिंह विर्क से संपर्क कर बात बताई और अचानक ही एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें यह नेता एक अन्य युवक के साथ मिलकर थानेदार की जेब से रिश्वत के पैसे बरामद करने का दावा कर रहा है।
वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी अमोलकदीप सिंह ने बताया कि ऐसी एक शिकायत आई है, लेकिन शिकायत के बाद अभी तक कोई भी सामने नहीं आया है। अगर थानेदार से रिश्वत ली है तो गलत है। मगर एक पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार भी गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है और अगर कोई इसमें शिकायत करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें