फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने पंजाब की सड़कों पर दौड़ेंगी 842 नई बसें: राजा वड़िंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि बादल परिवार ने अपने ट्रांसपोर्ट व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकारी ट्रांसपोर्ट को बड़ा वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। एक माह के दौरान पंजाब की सड़कों से सरकारी पुरानी बसों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए सात दिन पहले सरकार ने टाटा कंपनी को 842 नई बसों के आर्डर दे दिए गए हैं। बाडी स्ट्रक्चर के लिए भी टेंडर लग चुका है। राजा वडिंग ने रविवार को यह बात अमृतसर के बस स्टैंड के दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हरसिमरत कौर बादल को किसानों के चक्कर में इस्तीफा देना पड़ा पर बादल परिवार का भाजपा के साथ अंदरूनी एलायंस जारी है।
हरसिमरत कौर बादल केंद्र सरकार द्वारा दी गई कोठी के अंदर रह रहीं है। इसके लिए उनके पास इस तरह का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि बादल परिवार के पास केंद्रीय सुरक्षा बलों की सिक्योरिटी है जबकि न तो इस तरह की सु्रक्षा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास है और न ही पंजाब के किसी मंत्री के पास।
विज्ञापन

किसान मुद्दे पर सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल का राज्यपाल को मिलना लोगों को मूर्ख बनाना है। अमृतसर बस स्टैंड पर रोजाना 60 से 65 हजार की फुटफाल है। बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था संतुष्टि जनक नहीं हैं। ठेकेदार को इस बात को लेकर सख्त हिदायतें जारी की गई हैं। ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम लगाने के साथ-साथ सुधार लाए जाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
पहले रोजाना 1.70 लाख रुपये की आय सरकारी ट्रांसपोर्ट से थी, जो दस दिनों में बढ़ कर 1.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उनको उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार की ट्रांसपोर्ट की रोजाना आय एक करोड़ तक बढ़ जाएगी। पंजाब की ट्रांसपोर्ट में सुधार के लिए पुरानी बसों की जगह पर 842 नई बसें खरीदी गई हैं, जो अगले एक माह में प्रदेश की सड़कों पर दौड़ेंगी।
राजा वड़िंग ने ट्रांसपोर्ट मुलाजिमों को सरकार का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की सभी मांगे मान ली गई है। कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने का फैसला किया गया है। कर्मचारियों के तीस फीसदी वेतन बढ़ाए जाएंगे और इसके बाद हर साल उनके वेतन में 5 फीसदी की वृद्धि करने का सरकार ने फैसला लिया है।
अमृतसर में रोडवेज की वर्कशाप के नवीनीकरण के लिए 22 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। कुछ दिनों में इसका टेंडर लग जाएगा। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिन पहले लुधियाना बस स्टैंड से सफाई अभियान की शुरुआत की। प्रदेश के हर बस स्टैंड की सफाई की जा रही है। वे खुद बस स्टैंड में सफाई करने लगे तो अधिकारियों ने भी वहां पड़ा कचरा उठाना शुरु कर दिया।
राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक द्वारा पंजाब में सीमा से 50 किलोमीटर तक बीएसएफ को देने संबंधी कैप्टन अमरिंदर सिंह का समर्थन होने की बात पर राजा वड़िंग ने कहा कि अगर कैप्टन ने ऐसा किया है तो वे इसका विरोध करते हैं। पंजाब में एक नंबर पर कई-कई बसें चलने पर लगाम लगाई जा रही है।
इसके अलावा बिना टैक्स दिये सड़कों पर दौड़ने वाली बसों को बाउंड किया गया है। कुंडली बार्डर पर निंहगों द्वारा तरनतारन के लखबीर सिंह की हत्या पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसी मौत इंसान की तो क्या किसी जानवर की भी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें