संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। छेहरटा पुलिस ने एक्साइज विभाग के ईटीओ के नेतृत्व में टीम के साथ मिलकर काले गांव स्थित राज एवेन्यू में छापेमारी कर 52 पेटियां (624 बोतलें) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने 18 पेटियां इनोवा कार की डिग्गी से जबकि शराब की बाकी 34 पेटियां घर के पोर्च के पास से बरामद की हैं। पुलिस आरोपी को काबू नहीं कर पाई। छेहरटा थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
वहीं राजासांसी पुलिस ने लाहन, अवैध शराब और दो चालू भट्टियां बरामद की है। पुलिस ने एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर गुरमीत कौर व उनकी टीम के साथ कार्रवाई की। इस बीच गांव कोटली सक्का निवासी हरप्रीत सिंह और जतिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह के घर से 3180 किलो लाहन, 69750 किलोग्राम अवैध शराब और दो चालू भट्ठियां बरामद करने के बाद दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।