फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2

विज्ञापन
विज्ञापन
28 हजार की रिश्वत लेता एएसआई काबू
विज्ञापन

झूठा मामला दर्ज करने के एवज में मांगी रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। विजिलेंस ब्यूरो संगरूर की टीम ने थाना लहरागागा के एएसआई को 28 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। उक्त एएसआई ने एक व्यक्ति को नशीली गोलियां रखने का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देकर रिश्वत मांगी और 20 हजार रुपये वह उससे वसूल भी कर चुका था।
विज्ञापन

विजिलेंस संगरूर के डीएसपी हंसराज ने बताया कि हरमेश निवासी ननेड़ी तहसील टोहाना जिला फतेहाबाद (हरियाणा) 2 दिसंबर को अपनी मौसी की लड़की बंतो निवासी हरियाऊ थाना लहरा से मिलने के लिए गांव में आया था। यहां अचानक थाना लहरा का एएसआई बिल्लू सिंह आ गया और उसने हरमेश को पकड़कर आरोप लगाया कि वह नशीली दवाएं बेचने का धंधा करता है। एएसआई बिल्लू सिंह ने हरमेश सिंह से मारपीट की और उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गया। इस दौरान पुलिस ने हरमेश की मौसी की लड़की के घर की तलाशी भी ली लेकिन उसे वहां से कोई नशीली दवा नहीं मिली। इसके बाद हरमेश को थाने लेजाकर उसके साथ मारपीट की और एक खाली कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। एएसआई बिल्लू सिंह ने हरमेश पर झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी और उसे डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की। पुलिस से छुटकारा पाने के लिए हरमेश और उसके बीच 80 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। हरमेश ने अपनी मौसी की लड़की बंतो की मौजूदगी में चार दिसंबर को 20 हजार रुपये नकद बिल्लू सिंह को दे दिए। इसके बाद बाकी रकम दो किश्तों में देने का भरोसा दिलाया। बिल्लू ने हरमेश को अगली किश्त 30 हजार रुपये लेकर आने को बुलाया। 5 दिसंबर को बंतो ने 28 हजार रुपये का इंतजाम करके हरमेश को दिए। हरमेश से 28 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई बिल्लू सिंह को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-----------------
फोटो:05एसजीआरपी03:संगरूर में रिश्वत लेते पकड़ा गया एएसआई विजिलेंस टीम के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें