प्रशासन ने मान लिया है कि वह मूर्तियों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रशासन को कहा कि जो मंदिर की दीवार रोड के साथ आ रही है वह जगह प्रशासन ले सकता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रशासन से कहा है कि निर्माण कार्य के दौरान मंदिर में स्थापित मूर्तियों की तोड़-फोड़ नहीं होनी चाहिए। वह कॉरिडोर को चलाने के पक्ष में हैं।
उनकी तरफ से कोई रोक-टोक नहीं है और वह सरकार को अपना सहयोग देंगे। इस संबंध में एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि संत सरोवर की कुछ जगह जो लाइनमेंट के साथ लग रही है, उसके संबंध में मंदिर के प्रबंधक कमेटी से बातचीत के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कमेटी के तरफ से प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन का काम पूरी धार्मिक मर्यादा के बीच रह कर कर ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी मूर्ति को हटाया नहीं जाएगा क्योंकि मूर्तियों के स्वरूप पहले ही आरओडब्लयू से बाहर है। एसडीएम ने बताया कि संत सरोवर की दीवार का कुछ हिस्सा रास्ते में आता है उसे एकवायर किया जाएगा और कानून के अनुसार उनका जो बनता मुआवजा है, वह जल्द ही दे दिया जाएगा।