फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मोगा शनिवार नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, लोगों को होगी परेशानी

Fri, 05 Jul 2024 10:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में शनिवार को सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। यह फैसला पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने लिया है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में शनिवार को किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन (पेट्रोल-डीजल) नहीं मिलेगा। क्योंकि शनिवार को मोगा के सभी पेट्रोल स्टेशन बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी विभाग ने 2006 से 2024 तक पेट्रोल पंप में प्रवेश के लिए जगह के किराए के लिए 156 पेट्रोल पंपों को लाखों रुपये का बकाया राशि भुगतान के लिए नोटिस भेजे थे, जिसके विरोध में पेट्रोल पंप बंद रहे। यह 6 जुलाई को भी बंद रहेंगे। 

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान सुखजिंदर सिंह ने कहा जिले में पेट्रोल पंप में प्रवेश के लिए जो जगह जीटी रोड से आती है, उसका पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से हर साल किराया लिया जाता है। इसका एग्रीमेंट कंपनियों के साथ होता है। पिछले 2006 से हमें किसी भी सरकार की ओर से कोई भी नोटिस नहीं दिया गया, लेकिन इस बार मोगा जिला के सभी पेट्रोल पंप मालिक को पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से पर्सनल नोटिस भेज कर पेमेंट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


 जिले में अलग अलग पेट्रोल पंप को अलग अलग राशि के नोटिस भेजा गया। किसी को 7 लाख तो किसी को 12 लाख का नोटिस दिया गया है। इतनी बड़ी रकम कोई भी पेट्रोल पंप मालिक एक साथ नहीं दे सकता है। सरकार ने जो नोटिस पंप मालिक को दिए हैं, वह कंपनियों के भेजने चाहिए थे। उनका एग्रीमेंट कंपनियों के साथ है, न कि पंप मालिक के साथ। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी न की गई तो हड़ताल 6 जुलाई के बाद भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें