फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: होशियारपुर में स्कूल के बच्चों को ले जा रही बस हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी, चालक के पास लाइसेंस नहीं

Fri, 05 Jul 2024 09:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार को स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। बस में सवार बच्चे घबरा गए। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं जांच करने पर पता चला कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं है। 
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के गांव तलवंडी कानूनगो के पास बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस पलट गई।  हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ जब स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। शामचुरासी स्थित निजी स्कूल की बस स्कूल की बस छुट्टी के के बाद बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी और रास्ते में यह हादसा हो गया। बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ राहगीरों की मदद से छात्रों को बाहर निकाला गया। संयोग रहा कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घर पर बैठे माता-पिता जो अपने बच्चों का इंतजार कर रहे थे, उन्हें जब सूचना मिली तो वे बच्चों को लेने के लिए वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद बच्चों के माता-पिता और अन्य लोगों ने बताया कि बस के चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। इन लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ अपना रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन की और से प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।

उन्होंने कहा कि स्कूल अनुभवहीन ड्राइवरों को कम वेतन पर रखते हैं, जिसके कारण आए दिन निजी स्कूल बसों की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब स्कूल के प्रिंसिपल से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सामने से आ रहे किसी वाहन के कारण ड्राइवर ने बस को साइड में घुमाया और बस कच्चे रास्ते पर उतर गई और रोकने के दौरान बस खेत में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे जब लोगों ने ड्राइवर पर लाइसेंस नहीं होने का आरोप लगाया तो उन्होंने कहा कि ड्राइवर के पास सभी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें