फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: सुविधा केंद्र से लाखों की चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, नकदी और डीवीआर बरामद

Sun, 18 Jun 2023 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

शुक्रवार रात को सुविधा केंद्र में रखी करीब बीस लाख रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी हो गया था जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पूरा दिन सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक-एक कर्मी से लगातार पूछताछ की थी।
विज्ञापन
बठिंडा के सुविधा केंद्र में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के सुविधा केंद्र में लाखों रुपये की नकदी चोरी करने वाले आरोपी गुरबंत सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से लाखों की नकदी और डीवीआर बरामद कर ली है। बार-बार बयान बदलने के चलते आरोपी पुलिस की निगाह में आ गया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पूरा सच उगल दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amit Shah in Punjab: गुरदासपुर रैली में अमित शाह का भगवंत मान पर निशाना, कहा-वे केजरीवाल के पायलट हैं
विज्ञापन


शुक्रवार रात को सुविधा केंद्र में रखी करीब बीस लाख रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी हो गया था जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पूरा दिन सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक-एक कर्मी से लगातार पूछताछ की थी। जब सुविधा कर्मी गुरबंत ने अपने बयान बदले तो पुलिस का उस पर संदेह गहरा होता गया। रविवार को जब पुलिस ने गुरबंत से सख्ती कर पूछताछ की तो पुलिस ने उसके एक ठिकाने से चोरी की गई लाखों की नकदी और डीवीआर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें