फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: अवैध रेत खनन मामले में सीएम चन्नी को क्लीन चिट पर बोले अरविंद केजरीवाल-सरकार बनने पर हम करवाएंगे निष्पक्ष जांच

Sun, 13 Feb 2022 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शनिवार को अरविंद केजरीवाल अमृतसर में प्रचार करने पहुंचेंगे। इसके बाद वे जालंधर और मोहाली सहित कई निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अवैध रेत खनन मामले में सीएम चरणजीत चन्नी को क्लीन चिट पर निशाना साधा है। अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि चन्नी साहब ने खुद जांच की। जब भगवंत मान सीएम बनेंगे तो बालू खनन की निष्पक्ष जांच कराएंगे। जब उनके रिश्तेदार ने कबूल किया है कि सारा पैसा चन्नी का है, तो ईडी उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी सर्कस बन गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चन्नी साहब हारने वाले हैं। आप उन्हें हराने वाली है। जब वह विधायक नहीं हो सकते तो वह कभी सीएम नहीं होंगे।

दोनों सीटों से हारेंगे चन्नी

अमृतसर में पत्रकारवार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों सीटों से हार रहे हैं। चन्नी का मुख्यमंत्री का सपना सपना ही रहने वाला है। क्योंकि उनके दोनों हलकों में करवाए सर्वे के नतीजे हैरानीजनक सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि चन्नी मुख्यमंत्री बनने के चक्कर में दो जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं। अगर एक सीट से हार भी जाते हैं, तो दूसरी सीट शायद उनका सपना पूरा कर सके। 

विज्ञापन


उन्होंने चन्नी की दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ पर तीन बार सर्वे करवाए और तीनों सर्वे के नतीजे हैरानीजनक सामने आए। चमकौर साहिब पर चन्नी को 35 फीसदी तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 52 फीसदी वोट मिले। जबकि भदौड़ विधानसभा हलका में उनके उम्मीदवार को 48 फीसदी जबकि चन्नी को सिर्फ 30 फीसदी वोट मिले।

उन्होंने कहा कि चन्नी मुख्यमंत्री चेहरा तो हैं मगर बन नहीं पाएंगे। वे जब एमएलए नहीं बनेंगे तो सीएम कैसे बनेंगे। उन्होंने नवजोत सिद्धू वाली सीट का भी उन्होंने सर्वे करवाया और पूर्वी विधानसभा सीट पर भी सर्वे के नतीजे हैरान कर देने वाले सामने आए। उन्होंने कहा कि आप पार्टी गाली गलौच नहीं करती। हम स्कूल बनवाने की बात करते हैं तो सिद्धू हमें बाहरी बताते हैं। जब अस्पताल बनवाने की बात करते हैं तो सिद्धू हमारे कपड़े खराब होने की बात करते हैं।

सिद्धू मॉडल पर कसा तंज

अरविंद केजरीवाल ने सिद्धू के मॉडल पर कहा कि उसे तो खुद कांग्रेस ने ही स्वीकार नहीं किया। सिद्धू के पंजाब मॉडल की घोषणा पर तो मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा ने किसी तरह की बैठक से इनकार कर दिया है। उन्होंने अकाली दल पर भी निशाना साधा और कहा कि अकाली दल गलत समाचार फैला रहा है। इस पर चुनाव कमीशन ने कार्रवाई की है। ऐसी कोई बात नहीं हुई, जिसमें 10 साल पुरानी गाड़ियां पंजाब में बंद किए जाने संबंधी कहा गया हो। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीद्वार भगवंत मान ने राजा वड़िंग की उस बात पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मनप्रीत बादल उन्हें (भगवंत मान) हरा रहा है। राणा गुरजीत सिंह का बेटा सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेसी उम्मीदवार को हरा रहा है और पिता बेटे के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पता ही नहीं चलता कि कांग्रेस में कौन क्या कर रहा है। ऐसी पार्टी पंजाब को क्या भविष्य देगी। जो आपस में मिलकर नहीं चलते। जो आपस में मिलकर चुनाव नहीं लड़ सकते। वे पंजाब को क्या भविष्य देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें