इन दिनों भारतीय सैनिकों का एक दस्ता अपना रणकौशल अमेरिका में दिखा रहा है। 5 सितंबर से शुरू हुए युद्ध अभ्यास-2019 में भारतीय सेना अमेरिकी सेना के साथ मिलकर अपनी युद्धक क्षमताओं को निखार रही है। देखिए ये तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
Yudh Abhyas
- फोटो : Indian Army Twitter
वाशिंगटन के नजदीक ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में 5 सितम्बर से शुरू हुए इस साझा सैन्य अभ्यास में विभिन्न प्रकार की सैन्य कार्रवाइयां की जा रही हैं, ताकि एक दूसरे के संगठनात्मक ढांचे एवं युद्ध प्रक्रियाओं को समझा जा सके।
विज्ञापन
3 of 10
Yudh Abhyas
- फोटो : Indian Army Twitter
यह अभ्यास 18 सितंबर तक चलेगा जिसमें साझा युद्धकौशल, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई और आपसी समन्वय पर जोर दिया जाएगा।
4 of 10
Yudh Abhyas
- फोटो : Indian Army Twitter
यह भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण एवं रक्ष सहयोग है। इस युद्ध अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे की विशेषज्ञता, नियोजन और संचालन क्रियान्वयन के अनुभवों को सीखती हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Yudh Abhyas
- फोटो : Indian Army Twitter
इस अभ्यास का मुख्य उद्देशय दोनों देशों की सेनाओं के बीच आतंक विरोधी ऑपरेशन में दक्षता को वृद्धि करना है। यह युद्धाभ्यास का 15वां संस्करण है।
विज्ञापन
6 of 10
Yudh Abhyas
- फोटो : Indian Army Twitter
यह युद्ध अभ्यास दोनों देशों के सशस्त्र बलों को ब्रिग्रेड स्तर पर संयुक्त नियोजन के साथ बटालियन स्तर पर एकीकृत रूप से प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
7 of 10
Yudh Abhyas
- फोटो : Indian Army Twitter
दोनों देशों की सेनाएं इस युद्धाभ्यास में निगरानी तथा ट्रैकिंग, उपकरण, आतंकवादियों से निपटने हेतु विशेष हथियारों, विस्फोटक और आईईडी डिटेक्टर्स अथवा नवीनतम संचार उपकरणों का प्रयोग कर रही हैं।
8 of 10
Yudh Abhyas
- फोटो : Indian Army Twitter
इस युद्धाभ्यास के अंत में संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के तहत सैन्य संचालन का संयुक्त अभ्यास भी किया जाएगा।
9 of 10
Yudh Abhyas
- फोटो : Indian Army Twitter
दोनों देशों के सैन्य विशेषज्ञ अकादमिक सैन्य चर्चा भी कर रहे हैं ताकि विभिन्न विषयों पर एक दूसरे के अनुभवों को साझा किया जा सके।