‘ये नया बांग्लादेश है।’ ढाका विश्वविद्यालय के गेट पर स्प्रे पेंट से एक भित्ति चित्र (ग्राफिटी) तैयार किया गया है। आपको बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान ढाका विश्वविद्यालय प्रमुख स्थानों में से एक रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
छात्रों ने तैयार की कलाकृतियां
2 of 5
ढाका में दीवारों पर भित्ति चित्र 1
- फोटो : PTI
इसके अलावा एक और भित्ति चित्र बनाया गया है। इसमें एक व्यक्ति के हाथ में बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज दिखाया गया है। इसके साथ ही एक नारा लिखा गया है ‘विरोध जिंदाबाद’। कुछ छात्रों ने बताया कि ये कलाकृतियां ढाका विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने बीते कुछ दिनों में तैयार की हैं।
विज्ञापन
कलाकृतियों में लिखे गए ये संदेश
3 of 5
ढाका में दीवारों पर भित्ति चित्र 3
- फोटो : PTI
ये भित्ति चित्र चमकदार रंगों से तैयार किए गए हैं। सभी कलाकृतियों में कुछ संदेश लिखे गए हैं। इनमें से अधिकतर संदेश बंगाली भाषा में लिखे गए हैं। कुछ कलाकृतियों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर तंज कसा गया है। आपको बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना पांच अगस्त को इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर भाग गईं थीं।
‘36 जुलाई, हम कभी माफ नहीं करेंगे’
4 of 5
ढाका में दीवारों पर भित्ति चित्र 2
- फोटो : PTI
एक भित्ति चित्र में लिखा है, ‘36 जुलाई हम कभी नहीं भूलेंगे, हम कभी माफ नहीं करेंगे’। एक अन्य भित्ति चित्र में लिखा है, ‘प्रदर्शन जुलाई महीने में चले, जिसमें 31 दिन होते हैं और पांच अगस्त को सरकार गिरने के साथ ही विजय हुई। दरअसल, छात्रों ने 31 जुलाई के बाद पांच दिन और जोड़ दिए इसे 'जुलाई 36' नाम दे दिया। पांच अगस्त के शेख हसीना देश छोड़कर भाग गईं थीं।
आपको बता दें कि शेख हसीना के चले जाने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ। आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली थी।