बांग्लादेश में हिंसा और शेख हसीना
- फोटो : ani
सोमवार को देश से पलायन करने से पहले रविवार रात और सोमवार सुबह बांग्लादेश में कई नाटकीय घटनाक्रम देखे गए। इसमें जेल में बंद कई नेताओं के जेल से रिहा करने, देश में भीषण हिंसा शामिल हैं। दरअसल, रविवार को ही देश में हालात बेकाबू हो गए थे। उस दिन जारी हिंसा में करीब 100 लोगों की मौत हुई थी। इस बारे में शेख हसीना को भी जानकारी दी गई थी, लेकिन वे अपने रुख से पीछे हटने को तैयार ही नहीं थी। उन्हें लगा की सेना की मदद से आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग कर वे स्थिति को काबू में ले आएंगी, लेकिन उनका अनुमान उलटा साबित हुआ। सेना ने भी उनका साथ छोड़ दिया और स्थिति और जटिल हो गई। इसके बाद ही पूर्व पीएम हसीना ने इस्तीफा देने का मन बना लिया था। इस बारे में शेख हसीना के बेटे सजीब वाजिद ने भी बताया था। उन्होंने कहा कि उनकी मां रविवार को ही इस्तीफा देने का विचार बना रही थीं।