हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शंटिंग करते समय ब्रेक फेल होने पर एक इंजन बेकाबू होकर ज्वालापुर स्टेशन पार करते हुए करीब 12 किलोमीटर दूर एकड़ स्टेशन से पहले अचानक रुक गया। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इंजन की लिंक एक्सप्रेस से टक्कर नहीं हुई। लेकिन आने जाने वाली सात ट्रेनों का संचालन करीब सवा दो घंटे तक प्रभावित रहा। इस बीच यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेल का इंजन हुआ बेकाबू, 12 किमी. दूर जाकर हुआ 'चमत्कार'
2 of 5
रेल का इंजन हुआ बेकाबू
- फोटो : amar ujala
शनिवार दोपहर दो बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शंटिंग पायलट की ओर से शंटिंग की जा रही थी। ऊना जाने वाले डिब्बों को जनशताब्दी में जोड़ा जाना था। जैसे ही यार्ड में खड़े डिब्बों को लाने के लिए शंटिंग पायलट इंजन को आगे ले गया तो इंजन बेकाबू हो गया। देखते ही देखते यार्ड में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों की आंखों से इंजन ओझल हो गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रेल का इंजन हुआ बेकाबू, 12 किमी. दूर जाकर हुआ 'चमत्कार'
3 of 5
रेल का इंजन हुआ बेकाबू
- फोटो : amar ujala
आनन फानन में शंटिंग करवा रहे स्टाफ ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। लेकिन तब तक इंजन ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पार कर चुका था। इंजन के ब्रेक फेल होने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। तभी एकड़ स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर पहले इंजन अचानक रुक गया। उसके बाद पायलट इसे वापस ज्वालापुर स्टेशन लेकर पहुंचा और इसके पहिए में चेन लपेट दी।
रेल का इंजन हुआ बेकाबू, 12 किमी. दूर जाकर हुआ 'चमत्कार'
4 of 5
रेल का इंजन हुआ बेकाबू
- फोटो : amar ujala
सूचना पर रेलवे और आरपीएफ अधिकारी भी ज्वालापुर स्टेशन पहुंच गए। शंटिंग पायलट से पूछताछ की गई। इस दौरान लिंक एक्सप्रेस और बांद्रा एक्सप्रेस को एकड़ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जबकि बांदीकुई एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल, हरिद्वार बीकानेर एक्सप्रेस, अमृतसर जनशताब्दी, गंगानगर एक्सप्रेस को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रोका गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लिंक एक्सप्रेस (14113) ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उसके बाद शाम पौने चार बजे हरिद्वार स्टेशन से पहले अमृतसर जनशताब्दी को रवाना किया गया। उसके बाद बांदीकुई एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को रवाना किया गया।
रेल का इंजन हुआ बेकाबू, 12 किमी. दूर जाकर हुआ 'चमत्कार'
5 of 5
रेल का इंजन हुआ बेकाबू
- फोटो : amar ujala
जिस समय इंजन बेकाबू होकर एकड़ स्टेशन के नजदीक पहुंचा उसी समय लिंक एक्सप्रेस एकड़ स्टेशन पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किसी यात्री ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी थी। जिससे कुछ देर के लिए ट्रेन स्टेशन पर रुक गई थी। यदि ट्रेन सीधी आ रही होती तो शंटिंग इंजन से इसकी टक्कर होना निश्चित था। स्टेशन पर ट्रेनों को रोकने से प्लेटफार्म एक, दो और तीन यात्रियों से खचाखच भर गया। इस दौरान यात्रियों को करीब दो घंटे तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।