फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया और मुक्ति वाले बनारस की प्रकृति की खूबसूरती को बयां करती ये जिंदा तस्वीरें, नहीं हटेगी नजर

Sat, 05 Jun 2021 06:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी, बनारस और वाराणसी, अपने आप में कई संसारों को समेटे हुए है। दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों मे एक काशी  में हर साल लाखों-लाख सैलानी जीवन को टटोलने के लिए आते है। बनारस के मंदिर, घाट, गंगा  सहित ऐसी कई चीजें हैं जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 
विज्ञापन
1 of 5
बनारस की प्रकृति - फोटो : अमर उजाला
काशी, बनारस और वाराणसी, अपने आप में कई संसारों को समेटे हुए है। दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों मे एक काशी  में हर साल लाखों-लाख सैलानी जीवन को टटोलने के लिए आते है। बनारस के मंदिर, घाट, गंगा  सहित ऐसी कई चीजें हैं जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। बनारस में घूमते समय आप इस शहर की गलियों में संस्कृति और परंपरा को करीब से महसूस करेंगे। काशी के घाट गंगा के मुहाने पर बसे इस शहर की छटा को निखारने वाले सौ से अधिक पक्के घाट पूरी नगरी को धनुषाकार स्वरूप प्रदान करते हैं।

सांस्कृतिक नगरी, बनारस अलग-अलग रंगों जैसे संस्कृति, आस्था, प्राकृतिक सुंदरता आदि को ओढ़े हुए है। बनारस शहर सौंदर्य की दृष्टि से भी बहुत खूबसूरत है। यहां आने के बाद इस शहर के करिश्माई स्वरूप से आपको पक्का प्यार हो जाएगा। धर्म-अध्यात्म और पर्यटन की नगरी में प्रकृति प्रेमी सैलानियों के घूमने-टहलने के लिए ढेरों स्थान हैं। तो आइए आज विश्व पर्यावरण दिवस पर आपको दिखाते हैं वाराणसी की प्रकृति की खूबसूरती को बयां करती जिंदा तस्वीरें, आगे की स्लाइड्स में देखें
विज्ञापन

2 of 5
बनारस की प्रकृति - फोटो : अमर उजाला
भारत के मशहूर विश्वविद्यालयों में शुमार बीएचयू (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) भी काशी की शान है।  1916 में मदनमोहन मालवीय द्वारा स्थापित  बीएचयू पढ़ाई के साथ-साथ सबसे बड़ी आवासीय यूनिवर्सिटी के लिए विख्यात है।  इसके कैंपस को देखने भी लाखों सैलानी पहुंचते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अस्सी घाट - फोटो : अमर उजाला
बनारस की सुबह अलौकिक है। लालिमा से भरे सूर्य की रोशनी, गंगा और घाटों को गजब का सौंदर्य देती है।  सुबह सुबह भीड़ भाड़ कम होने की वजह से भी प्रकृति का ये नजारा और दिलकश और आध्यात्मिक हो जाता है। 

4 of 5
वाराणसी की प्रकृति की खूबसूरती - फोटो : जावेद
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते वाराणसी में पर्यटन क्षेत्र पर व्यापक असर पड़ा है। सभी स्मारक स्थलों समेत मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरूद्वारे को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले साल 2020 में भी कोरोना वायरस महामारी के चलते देश के सभी स्मारकों को कई महीनों तक बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी की प्रकृति की खूबसूरती - फोटो : जावेद
 वाराणसी शहर देश के सबसे प्रसिद्ध चार बड़े विश्वविद्यालय काशी हिंदू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज़ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए जाना जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें