फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: वाराणसी में बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम का मिजाज

Thu, 08 Jul 2021 11:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तेज धूप, उमस झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को नम पुरवा हवाओं संग हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव की वजह से ही तापमान में भी छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप, उमस झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को नम पुरवा हवाओं संग हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव की वजह से ही तापमान में भी छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दस जुलाई तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसमें वाराणसी और आसपास के  जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही और पुरवा हवाओं के चलने की वजह से भी लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान दोपहर में लंका, गुरुधाम, बीएचयू परिसर, रथयात्रा, महमूरगंज सहित कई जगहों पर तेज बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर केवल बूंदाबांदी ही हुई। बारिश, हवा में नमी की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा राहत रही। जुलाई महीने की शुरुआत से ही दिन में तीखी धूप हो रही थी। हवा भी न चलने से उमस से लोग बेहाल थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाएं आने लगी हैं, साथ ही मानसून की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। इस वजह से नौ, दस जुलाई को बारिश के आसार है। इधर तापमान में भी कमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस की जगह बृहस्पतिवार को छह डिग्री कम होकर 32.9 पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
 

4 of 5
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा और सुबह छह बजे से ही आसमान में सूरज की रोशनी ने अपना अहसास कराया। सुबह कुछ बादल तो रहे मगर काफी असरहीन ही नजर आए। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद बादलों की सक्रियता का दौर भी शुरू हो गया। सुबह मौसम का रुख उमस भरा रहा तो रात में भी बिजली कटौती और भीषण उमस की वजह से लोगों की रात करवटों में बीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। मौसम सुहावना देख किसान खेती की तैयारी में जुट गए। तमाम किसान रोपनी के लिए खेतों में पहुंच गए।  पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें