फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी में गहमागहमी के बीच हुआ नामांकन, सामाजिक दूरी की उड़ीं धज्जियां, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Thu, 08 Jul 2021 07:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: गहमागहमी के बीच वाराणसी के आठों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन हुआ। कोरोना काल में तमाम निर्देश देने के बाद भी सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
1 of 5
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी के आठ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए हुए नामांकन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के आठ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद तीन का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि पांच ब्लॉकों में 10 जुलाई को मतदान होगा। चोलापुर, सेवापुरी और आराजीलाइन ब्लॉक में सुबह 11 से 3 बजे के बीच एक-एक नामांकन हुए। आठों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कुल 17 नामांकन हुए। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए।

निर्विरोध निर्वाचन में चोलापुर से भाजपा समर्थित लक्ष्मीना देवी, सेवापुरी से भाजपा समर्थित रीना कुमारी जबकि आराजीलाइन से अपना दल एस नगीना का निर्विरोध निर्वाचन तय है। हरहुआ में भी पति-पत्नी ने नामांकन किया है। माना जा रहा है नाम वापसी वाले दिन कोई एक पर्चा उठा लेगा। यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। 

गहमागहमी के बीच आठों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन हुआ। कोरोना काल में तमाम निर्देश देने के बाद भी सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। हल्ला-हंगामे के बीच आठ ब्लॉकों के प्रमुख पद पद तीन बजे तक कुल 17 नामांकन हुए।
विज्ञापन

2 of 5
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन के बाद प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
पांच लोगों के साथ नामांकन का नियम बनाया गया था लेकिन, पांच से अधिक लोग नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार कुल 17 नामांकन हुए। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। नाम वापसी शुक्रवार को  बजे तक है। मतदान और मतगणना 10 जुलाई को होगी। 
विज्ञापन

ब्लॉकवार नामांकन की संख्या और प्रत्याशी का नाम 

3 of 5
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन के बाद प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
बड़ागांव में तीन लोनों ने नामांकन किया। इनमें सुजीत कुमार सिंह, नूतन और दीपक शामिल हैं। पिंडरा में चार नामांकन हुए। इनमें सुनील यादव, संजय कुमार पटेल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र पाल शामिल हैं। हरहुआ में दो नामांकन हुआ। इनमें विनोद कुमार उपाध्याय और रंजना उपाध्याय शामिल हैं। काशी विद्यापीठ में दो नामांकन हुए। इनमें रेनू पटेल, रीता यादव शामिल हैं। चिरईगांव में तीन नामांकन हुए। इनमें अभिषेक कुमार, कौशल और हीरावती शामिल हैं। 

4 of 5
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी में नामांकन करता प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य निरक्षर, अशक्त होने की दशा में अपना मत डालने के लिए सहायक साथी की मांग कर सकता है। इसके लिए मतदान के 48 घंटे पूर्व उसे आवेदन करना होगा। सहायक साथी के लिए रक्त संबंध होना जरूरी है। आयु 21 होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: - फोटो : सोशल मीडिया
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान के लिए मतपत्र पर अधिमान देने का प्राविधान है। अंग्रेजी अंकों में वन, टू, थ्री, फोर आदि लिखना है। बैंगनी रंग के स्केच पेन से मतदाता अधिमान अंकित करेंगे। अन्य कोई निशान बनाने में मतपत्र अवैध घोषित कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें