इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही जिस तरह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, इस वजह से गर्मी बिल्कुल गायब हो गई है। बंगाल की खाड़ी से चल रही पुरवा हवाओं की वजह से सुबह और शाम को दो दिन से हल्की ठंड जैसा एहसास होने लगा है। इस बीच शुक्रवार को भी दिन में बूंदाबांदी होती रही और हवा भी चली।