फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मैराथन: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने को दौड़े काशीवासी, विजेताओं की पूरी लिस्ट

Sun, 25 Sep 2022 07:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की ओर से उत्कर्ष मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय रेसलर साक्षी मलिक बतौर अतिथि शामिल हुईं। कोरोना काल के बाद बड़े पैमाने पर होने वाले इस आयोजन की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं। 
विज्ञापन
1 of 8
वाराणसी में उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला
क्लीन और ग्रीन काशी का संदेश बांटने के लिए रविवार की सुबह सड़क पर दौड़ने निकले युवाओं का सभी ने उत्साह बढ़ाया। 5-10 और 21 किलोमीटर के मैराथन में महिला-पुरुष वर्ग में तीन-तीन विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ ही स्मृति चिन्ह भी दिया गया। इस मौके पर ओलंपियन साक्षी मलिक, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी का उत्साह बढ़ाया और इस तरह के आयोजन को अगले साल बड़े पैमाने पर कराने की सलाह भी दी। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा। नीचे की स्लाइड्स में देखें
 
विज्ञापन

2 of 8
वाराणसी में उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला
उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक और अमर उजाला की ओर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित मैराथन को लेकर केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि दिल्ली, लखनऊ, राजस्थान, गोरखपुर, बलिया, भदोही, पुणे, महाराष्ट्र तक से प्रतिभागी इस मैराथन में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही कई प्रतिभागी काशी आ गए थे। सुबह 5 बजे ही देखते देखते ही पंजीकरण काउंटर पर प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
वाराणसी में उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला
परिश्रम के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास से सफलता आसान -साक्षी मलिक
ओलंपियन साक्षी मलिक ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ ही अनुशासन और दृढ़ आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी खेल हो तो बस लक्ष्य निर्धारित कर सही तरीके से तैयारी करने की जरूरत है। कहा कि पहली बार काशी आने पर बहुत अच्छा लगा। 
 

4 of 8
वाराणसी में उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला
जीत से ज्यादा दृढ़ इच्छाशक्ति का होना बहुत जरूरी-डीएम
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि मैराथन में जीत से ज्यादा दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी होती है। मुंबई मैराथन की तर्ज पर वाराणसी मैराथन की पहचान बनाने का प्रयास किया जाएगा। काशी से बॉस्केटबॉल , हाकी सहित अन्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। छोटे छोटे संघर्ष जीवन में बडे विजय का द्वार खोलता है। 


 
विज्ञापन

5 of 8
वाराणसी में उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभाग करना सबसे बड़ी जीत-पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही सबसे बड़ी जीत होती है। शारीरिक दक्षता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेल चाहे कोई भी उसको हार जीत के नजरिए से नहीं बल्कि पूरी ऊर्जा के साथ खेल भावना की तरह लेना चाहिए। खेल हमें जज्बा, अनुशासन और रेस में बने रहने के लिए प्रेरित करता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
वाराणसी में उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला
हर साल आयोजन कराने का होगा प्रयास-गोविंद सिंह
उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के एमडी गोविंद सिंह ने जिलाधिकारी के वाराणसी मैराथन कराने के सुझाव पर हर साल इस तरह के आयोजन कराने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिस तरह से देश के विभिन्न राज्यों से मैराथन में लोगों ने सहभागिता की, यह अच्छी पहल है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
वाराणसी में उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला
ये रहे मैराथन के विजेता
रन फॉर फन - पांच किलो मीटर (महिला)
प्रथम- ममता पाल, बढ़नी, वाराणसी
द्वितीय- प्रिया पटेल, खानपुर, गाजीपर
तृतीय- संध्या यादव, बलिया

पांच किलोमीटर (पुरुष)
प्रथम आशीष पाल, बरियासनपुर
द्वितीय मनीष, चोलापुर
तृतीय आशीष पटेल, खानपुर

रन फॉर प्रोगेस - दस किलोमीटर (महिला)
प्रथम- रेबि पाल, चिरईगांव
द्वितीय- प्रेमलता यादव, बरियासनपुर
तृतीय- पूजा वर्मा, गोरखपुर
विज्ञापन

8 of 8
वाराणसी में उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला
दस किलोमीटर (पुरुष)
प्रथम- पंकज कुमार, उमराह
द्वितीय- रवि कुमार पाल, लखनऊ
तृतीय- मोहित चौधरी, बागपत

रन फॉर विक्ट्री - 21 किलोमीटर (महिला)
 प्रथम- तामसी सिंह, सीखड़, मिर्जापुर
द्वितीय- ममता मात्रे, भदोही
तृतीय- डिंपल सिंह, लखनऊ

21 किलोमीटर (पुरुष)
प्रथम- सुखराम सोउ, जोधपुर
द्वितीय- किरन मात्रे, महराष्ट्र पुणे
तृतीय-  आरिफ अली, बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें