गंगा अपने कदम बढ़ाते हुए वाराणसी में खतरे के निशान के ऊपर पहुंच चुकी है। सोमवार सुबह जलस्तर 71.36 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ज्यादा है। अलर्ट की स्थिति में अधिकारी चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रहे हैं। एनडीआरएफ की कई टीमों को तैनात किया गया है। उत्तर से लेकर दक्षिण बनारस तक 12 हजार से ज्यादा घर बाढ़ के कारण प्रभावित हैं। वरुणा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पलायन हुआ है जबकि सामने घाट इलाके में जलभराव की समस्या गहरा गई है।
जलस्तर बढ़ने के कारण जहां शहरी कॉलोनियों में पानी घुसने लगा है, वहीं गलियों में भी नाव चलनी शुरू हो गई हैं। अस्सी-नगवां मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी चढ़ने से रास्ता बंद कर दिया गया है। घाट से जुड़ी गलियों में बाढ़ का पानी चढ़ने से नौका संचालन किया जा रहा है। वरुणा पार इलाके में दुश्वारियां बढ़ने से तेजी से पलायन हो रहा है। देखें अगली स्लाइड्स...।