फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बीडीसी की हत्या: छावनी में तब्दील गांव, घायलों के उपचार से घाट तक रहे मंत्री

Wed, 31 Mar 2021 03:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
मृतक के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव में भाजपा कार्यकर्ता राजू की हत्या और उसके परिवार के अन्य लोगों के घायल होने की घटना की जानकारी पाकर सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार की शाम चौबेपुर पहुंचे थे। करीब तीन घंटे कस्बे में रह कर उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराने और आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दिया। अनिल राजभर ने होली के दिन हुई वारदात पर दुख प्रकट करते हुए परिजनों को आश्वस्त किया कि उनके साथ न्याय होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यह भी कहा कि घटना में कोई निर्दोष न फंसे लेकिन कोई दोषी बचने भी न पाए। मंगलवार की सुबह राजू के शव की अंत्येष्टि के समय अनिल राजभर सरायमोहाना घाट पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव के कुछ युवकों का झुंड होली के दिन निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू राजभर(35) के घर गया था। राजू की पत्नी सुनीता के अनुसार झुंड में शामिल लोग उनसे बदतमीजी करते हुए उन्हें अभद्र तरीके से अबीर लगाने का प्रयास करने लगे। उनके नाराजगी जताने पर राजू ने विरोध किया तो अबीर लगाने आए युवकों के झुंड में शामिल लोगों से उनकी कहासुनी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
इसके थोड़ी देर बाद 20-25 की संख्या में लोग राजू के घर के सामने उन्हें और उनके परिवार के लोगों को गाली देने लगे। घर में सोये हुए राजू राजभर को उनकी पत्नी ने बताया कि बाहर लोग गाली दे रहे हैं। यह सुनकर राजू सभी से गाली देने की वजह को पूछने के लिए गए और इसी बीच उन पर लाठी-डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

4 of 5
बीचबचाव करने पहुंची सुनीता देवी व उसका बेटा अजय और राजू के भाई अरविंद, गोविंद व गोरख और मां बेला की भी जमकर पिटाई की गई। इन सभी का इलाज पीएचसी नरपतपुर में कराया गया। अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर बराई गांव के विशाल पांडेय, सन्नी यादव, जितेंद्र यादव, कल्लू पांडेय, नितेश प्रजापति और सोनू यादव के खिलाफ चौबेपुर थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि विशाल पांडेय और नितेश प्रजापति को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें