फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पत्नी को रंग लगाने पर पति की हत्या के बाद गांव में तनाव, दो की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश में दबिश

Tue, 30 Mar 2021 12:45 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • होली के दिन पत्नी को अबीर गुलाल लगाए जाने का विरोध करने पर पति की पीट पीटकर हत्या का मामला
  • मंत्री अनिल राजभर ने परिवार को ढांढस बंधाया, बोले- अपराधी बच नहीं पाएंगे, दिलाएंगे कड़ी सजा
विज्ञापन
1 of 6
बराई गांव में हत्या के बाद तैनात पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित चौबेपुर क्षेत्र के बराई गांव में होली के दिन हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। अबीर गुलाल लगाने को लेकर हुए विवाद में राजू राजभर (35) की निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। वारदात को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या के मामले पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 
एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। मंत्री अनिल राजभर पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है। सोमवार को हत्या की सूचना पर पहुंचे मंत्री ने तीन घंटे बैठकर परिवार को ढांढस बंधाया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अपराधी बच नहीं पाएंगे, उन्हें कड़ी सजा दिलाएंगे। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें...।
विज्ञापन

2 of 6
हत्या के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में बराई गांव निवासी विशाल पांडेय, सन्नी यादव, जितेंद्र यादव, कल्लू पांडेय, नितेश प्रजापति और सोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी विशाल पांडेय और नितेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे चार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हत्या के बाद बराई गांव में ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
20 से 25 की संख्या में पहुंचे लोगों ने बोला था धावा
चौबेपुर क्षेत्र के बराई गांव के लोगों ने बताया कि होली के दिन दोपहर में दो पक्षों में अबीर लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके कुछ देर बाद विपक्षी एकजुट होकर 20 से 25 की संख्या में परिवार के लोगों को गाली देने लगे। घर में सोए राजू राजभर को उनकी पत्नी ने बताया की बाहर लोग गाली दे रहे हैं। सुनकर राजू उन लोगों से गाली देने की वजह पूछने लगा। इसी बीच विपक्षी ने राजू के ऊपर हमला कर दिया।

4 of 6
पीट पीटकर हत्या के बाद खून से लथपथ मृतक की शर्ट को दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विपक्षियों ने पीट-पीटकर राजू को मार डाला। हमले में राजू के परिवार के चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक राजू राजभर के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। राजू बराई गांव का निवर्तमान बीडीसी था और बीजेपी का कर्मठ कार्यकर्ता था।
विज्ञापन

5 of 6
बराई गांव में हत्या के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाते ही मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, थाना अध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। मंगलवार को भी पुलिस गांव में तैनात है। पुलिस ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। साथ ही चेतावनी भी दी कि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बराई गांव पहुंचे मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ पिंडरा ने पीड़ित परिवार वालों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। कहा, विपक्षियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार चार अन्य हत्यारोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सूचना मिलने पर मंत्री अनिल राजभर पहुंचे और पुलिस को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें