वाराणसी समेत पूर्वांचल में जिस तरह से मौसम का मिजाज पिछले तीन-चार दिनों से बना हुआ है, उसको लेकर पहले से ज्यादा सतर्कता बढ़ती जा रही है। हालांकि नए साल के पहले दिन हवा में नमी अधिक रहने से गलन से कोई राहत नहीं मिली। दिन में सिहरन अधिक होने के साथ ही शाम को भी लोगों ने गलन महसूस की। वहीं, वाराणसी में प्रदूषण भी बढ़ रहा है।