फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की फिर फिसली जुबान, कह डाली इतनी बड़ी बात

Wed, 25 Apr 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
swami prasad mourya - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिर्जापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कहा कि कुछ पल के लिए लोग हैरत में पड़ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
swami prasad mourya - फोटो : अमर उजाला
सूबे के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार श्रमिकों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। अफसरों के दलाली खाने की अगर शिकायत मिली तो उनकी खैर नहीं है। श्रमिक का बेटा अगर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहेगा तो सरकार उसकी मदद करेगी। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
swami prasad mourya - फोटो : अमर उजाला
स्वामी प्रसाद मौर्य की एक बार जुबान फिसल गई जब उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों की बेटियों की शादी है उनके खाते में 65 लाख पहुंच जाएगा। कुछ देर बाद जब किसी सहयोगी ने उन्हें टोका तो उन्होंने गलती सुधारी और कहा कि खाते में 65 हजार रुपये खाते में जाएगा। 

 

4 of 5
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री  विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने भी विभाग की योजनाएं बताई।  इस दौरान विधायक अनिल मौर्या, भूपेश चौबे, रवींद्रनाथ तिवारी,  एमएलसी रामलली, एमएलसी चेतनारायण सिंह  के अलावा आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल, आईजी विजय मीणा, डीएम अनुराग पटेल, एसपी आशीष तिवारी आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधायक विजय मिश्र - फोटो : facebook
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र का पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। विजय मिश्र निषाद पार्टी से विधायक चुने गए थे। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के पक्ष में वोट किया था। आपराधिक छवि के विजय मिश्र चर्चा में रहे हैं। इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी का कहना है कि सामूहिक विवाह मंडल का कार्यक्रम था। विजय मिश्र को जनप्रतिनिधि की हैसियत से बुलाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें