सीटीईटी की परीक्षा के चलते रविवार को बनारस शहर पहुंचे करीब दस हजार अतिरिक्त वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमारा गई। समूचा शहर जाम से कराहता नजर आया। हर प्रमुख मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। हालत यह रही कि दो किलोमीटर दूरी तय करने में ही एक पहर बीत गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
अंधरापुल से सिगरा तक जाने में ही दो घंटे लग गए। जाम में फंसे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी व्यवस्था को कोसते नजर आए। रविवार को करीब डेढ़ लाख युवा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
परीक्षार्थियों के 10 हजार से ज्यादा वाहन भी काशी पहुंचे, जिससे पहले से जाम से जूझ रहे शहर की यातायात व्यवस्था और खराब हो गई। दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे सभी सड़कें वाहनों से भर गईं। लोग जहां-तहां खड़े रह गए। दो पहिया, चार पहिया वाहन तो दूर पैदल चल रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
नदेसर-अंधरा पुल-सिगरा मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए। अंधरा पुल से सिगरा तक जाने में दो घंटे तक का वक्त लगा। चांदपुर चौराहे पर चारों तरफ एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही।
रोडवेज-चौकाघाट मार्ग, सिगरा-रथयात्रा मार्ग, बीएचयू-लंका मार्ग, मलदहिया-लहुराबीर, गोदौलिया-चौक, लक्सा, नई सड़क सहित सभी मार्ग जाम रहे। काशी को क्योटो की तरह बनने का सपना देख रहे जिला प्रशासन को हर कोई कोसता रहा।