यूपी के मिर्जापुर में पिता की डांट से नाराज होकर घर से बाहर निकली किशोरी तो पड़ोस के ही एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी के पिता को फोन कर ऐसी बात कही कि उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
Girl
- फोटो : Pixabay
पुलिस ने बताया कि अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपने पिता की डांट से नाराज होकर बुधवार की देर रात घर से बाहर निकल गई। किशोरी के घर के बाहर पड़ोस में रहने वाले युवक ने रात में उसको अकेले देखा।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
युवक ने इस बात का फायदा उठाते हुए किशोरी को अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया। अगले दिन युवक ने किशोरी के पिता को फोनकर बताया कि वह लड़की के साथ कोर्ट में शादी करने वाला है।
4 of 5
एफआईआर
इतना सुनते ही किशोरी के पिता के होश उड़ गए। पिता ने आरोपी युवक रूपेश के खिलाफ रविवार को नाबालिग बेटी के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मामले को लेकर अहरौरा थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।