फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के शहर क्योटो से काशी भ्रमण पर आए पर्यटक,देखें तस्वीरें...

Mon, 09 Jan 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
स्मार्ट सिटी बनारस के लिए मॉडल बनेगा जापान का ऐतिहासिक शहर क्योटो - फोटो : अमर उजाला
जापान के ऐतिहासिक शहर क्योटो से पर्यटकों का एक दल वाराणसी यात्रा पर आया है। पर्यटकों के इस दल ने सोमवार को काशी का भ्रमण किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
स्मार्ट सिटी बनारस के लिए मॉडल बनेगा जापान का ऐतिहासिक शहर क्योटो - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ की नगरी काशी का क्योटो से आए जापानी दल ने काशी का भ्रमण किया। जापानी पर्यटकों के इस दल ने गंगा घाट से लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों को देखा। वाराणसी की गलियों में घूम कर यहां की साफ-सफाई एवं जन सुविधाओं को भी जाना। 
विज्ञापन

3 of 7
स्मार्ट सिटी बनारस के लिए मॉडल बनेगा जापान का ऐतिहासिक शहर क्योटो - फोटो : अमर उजाला
अपनी बेहतरीन तकनीक के लिए दुनियाभर में मशहूर जापान ने घोषणा की है कि वह विश्व के प्राचीनतम शहरों में शुमार बनारस को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि वाराणसी जापानी शहर क्योटो के साथ कदमताल करते हुए एक विरासत शहर के रुप में विकसित हो। 

4 of 7
स्मार्ट सिटी बनारस के लिए मॉडल बनेगा जापान का ऐतिहासिक शहर क्योटो - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी बनारस के लिए मॉडल बनेगा जापान का ऐतिहासिक शहर क्योटो। वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2014 में जापान यात्रा के दौरान इस समझौते की नींव पड़ी थी। भारत और जापान ने क्योटो-वाराणसी पार्टनर सिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन

5 of 7
स्मार्ट सिटी बनारस के लिए मॉडल बनेगा जापान का ऐतिहासिक शहर क्योटो - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के इस सपने को हकीकत बनाने की घोषणा भारत में जापान के राजदूत केंजी हिरामेत्शु ने पिछले गुरुवार को की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की संसदीय सीट वाराणसी, चेन्नई और अहमदाबाद को स्मार्ट बनाने में जापान मदद करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
जापानी विज्ञानियों का दावा, बिना बिजली के शुद्ध करेंगे पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर इंडियन एसोसिएशन ऑफ जापान की टीम रविवार को शहर में थी। नागरिकों को एक शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए जापान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा संयंत्र तैयार किया है जो गंदे पानी को शुद्ध एवं साफ करेगा। विज्ञानियों का दावा है कि यह संयंत्र बिना बिजली के भी पानी को साफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जापानी विज्ञानियों का दावा, बिना बिजली के शुद्ध करेंगे पानी - फोटो : अमर उजाला
जापानी वैज्ञानिक हाशिम मोतो व ओतो गावा ने कहा कि एक ऐसा आरओ संयंत्र तैयार किया है जो बिना बिजली के दूषित पानी की गंदगी को दूर कर स्वच्छ कर देगा। रविवार को संयंत्र की लांचिंग भेलूपुर स्थित एक होटल में हुई। वैज्ञानिकों ने गंगाजल को घर में आपूर्ति होने वाले पानी को संयंत्र से साफ  किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें