फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में गिरी बर्फ, काशी में हवा-बारिश बढ़ाएगी मुसीबत

Sun, 08 Jan 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
present weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 दो दिन बाद पूर्वांचल में पश्चिमी विक्षोभ के साथ बादल बरस सकते हैं। सोमवार तक आसमान में हवा के साथ बादलों की गरज-चमक हो सकती है। उत्तर पश्चिमी हवाएं शनिवार की शाम ठहर गईं।
विज्ञापन

2 of 5
present weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इससे जहां दिन में कंपकंपी छुड़ा देने वाली गलन रही, वहीं शाम को हल्के बादलों के छाने के साथ हवाओं ठहराव लेकर थोड़ी राहत बख्श दी। मौसम के जानकारों के अनुसार जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
present weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अगर यह विक्षोभ मजबूत साबित हुआ तो हवा-बारिश के साथ शीत लहर एक बार फिर कहर बरपाएगी। दो दिन से 25-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उत्तर-पश्तिमी हवाओं ने शनिवार की रात ठहराव ले लिया।

4 of 5
present weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दिन में घरों में रजाई-कंबल के बीच लोग दुबके रहे। बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
present weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
हवा में नमी के असर के चलते रात को न्यूनतम तापमान में 1.06 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बीएचयू की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के डॉ. राजीव भाटला ने बताया कि नौ जनवरी के बाद पूर्वांचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें