चक्रवाती तूफान ताउते के प्रभाव से वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बरसात हुई। वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़ और सोनभद्र में हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए।
चक्रवाती तूफान ताउते के प्रभाव से वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बरसात हुई। वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़ और सोनभद्र में हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए। अकेले सोनभद्र जिले में बिजली गिरने से एक बालिका समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग झुलस गए।
वाराणसी में घर गिरने से बच्चे की मौत हो गई तो वहीं चंदौली में सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर बाइकसवार पिता-पुत्र की जान चली गई। मिर्जापुर और आजमगढ़ में भी एक-एक लोगों की मौत की खबर है। ताउते तूफान का असर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले तीन दिन से बना है। मंगलवार के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को भी पूरी रात गरज चमक और तेज हवा संग झमाझम बारिश हुई। पिछले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन
2 of 8
पूर्वांचल में ताउते का कहर
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान था वहीं मंगलवार को कम होकर 32 और बुधवार को 30.6 जबकि बृहस्पतिवार को 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ वाराणसी में मई महीने में एक दिन में हुई इस बारिश से पिछले 52 साल का रिकार्ड भी टूट गया है।
विज्ञापन
3 of 8
पूर्वांचल में ताउते का कहर
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के घोरावल, चोपन, हाथीनाला, जुगैल, बभनी और दुद्धी में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग झुलस गए। चंदौली में चकिया थाना क्षेत्र के पीडीडीयू नगर मार्ग पर गोंल्हिया पेट्रोल पंप के पास बाइक से तेज रफ्तार में जा रहे पिता-पुत्र की पेड़ से टकराकर मौत हो गई। मिर्जापुर में बिजली गिरने से हलिया में किसान की मौत हो गई। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में छह लोग घायल हो गए।
4 of 8
पूर्वांचल में ताउते का कहर
- फोटो : अमर उजाला
उधर, आजमगढ़ में भी सगड़ी क्षेत्र के जोगियावीर गांव में बिजली गिरने से एक किसान की जान चली गई। मऊ में झमाझम बारिश से नगर के एक दर्जन मुहल्लों सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जबकि दोहरीघाट कस्बे में एक व्यक्ति का जर्जर मकान ढहने से महिला और दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
पूर्वांचल में ताउते का कहर
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में पिछले तीन दिनों में रिकार्ड 140 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सिंहपुर गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। गाजीपुर के दिलदार नगर में मंडी समिति में रखीं गेहूं की बोरियां भीग गईं। जौनपुर में 16 एमएम तो वाराणसी में 83 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
6 of 8
पूर्वांचल में ताउते का कहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तूफान ताउते का असर शुक्रवार तक बना रहेगा। इस समय ताउते दक्षिण पश्चिम यूपी पर है। शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी एक चक्रवाती तूफान उठने के आसार है।
विज्ञापन
7 of 8
पूर्वांचल में ताउते का कहर
- फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह से 24 मई के बाद तेज हवा संग बारिश हो सकती है। उधर, कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया में बुधवार को तड़के एक मकान ढहने से मलबे में दबकर पांच साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि हादसे में परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बारिश के चलते लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के ऑपरेशनल क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बनाई गई चहारदीवारी बृहस्पतिवार सुबह ढह गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एनएच-56 से सटे चहारदीवारी के पास सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई। ताकि ऑपरेशनल क्षेत्र में छुट्टा पशु और अन्य कोई बाहरी प्रवेश न कर सके।