फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में ताउते का असर: लगातार बारिश से जिलों की सड़कें जलमग्न, क्रय केंद्र पर भीगा गेहूं, वाराणसी में बच्चे की मौत

Thu, 20 May 2021 11:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पूर्वांचल में ताउते का असर। - फोटो : अमर उजाला।
ताउते तूफान का असर पूर्वांचल में दिख रहा है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में लगातार बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, तो वहीं एक ओर परेशानी भी बढ़ा दी है। पूर्वांचल के जिलों में कई जगह सीवर की हालत खराब है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस कारण सड़कों, गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई जगहों पर जलभराव के कारण वाहन भी फंसते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को निकलने में परेशानी दिखाई दे रही हे। वहीं, वाराणसी में बारिश की वजह से मकान ढह गया और एक बच्चे की भी मौत हो गई। साथ ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।

वाराणसी समेत पूर्वांचल के आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, जौनपुर और चंदोली में ताउते तूफान का असर जारी है। पूर्वांचल के जिलों में बारिश हो रही है। इस कारण तापमान में करीब 11 डिग्री की गिरवाट आई है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
आजमगढ़ में दो दिनों की बारिश में जलमग्न हुई सड़कें
आजमगढ़ जिले में ताउते तूफान के कारण बुधवार से शुरू हुई बूंदाबादी गुरुवार को तेज बरसात के रूप में सामने आई। इस बारिश के कारण जर्जर सड़कों की हालत और खस्ता हो गई।नगर के महराजगंज में सड़की की खराब हालत के कारण कई वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। वहीं गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद कर खुले में रखा गया गेहूं बारिश के कारण भीग गया। खेतों में पानी नजर आने लगा और गड्ढे पानी से भर गए। कई सड़कें जो पहले से काफी जर्जर थीं, उन पर आवागमन दूभर हो गया। क्योंकि सड़कों में बने गड्ढ़ों में पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 5
कॉलोनी और खेतों में भरा पानी
मिर्जापुर जिले में बुधवार की देर शाम से हो रही लगातार बारिश से गर्मी से निजात जरूर मिली पर जन-जीवन, अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं जलजमाव तो कहीं घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों को हुई जिनके यहां वैवाहिक आयोजन थे। मंडप में पानी भर जाने के कारण घरों में विवाह सम्पन्न कराए गए। शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। वहीं सड़को पर भी जगह जगह जलजमाव नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में जमा पानी आषाढ़ में होने वाली वर्षा का अहसास करा रहा है।

4 of 5
वाराणसी में बारिश के कहर ने ली मासूम की जान
कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में गुरुवार की सुबह मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मकान गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 5 साल के बच्चे राज की मौत हो गई। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इमरजेंसी में जिनका इलाज चल रहा है, उसमें बबीता(25), सुजीत(35), सौरभ(11) हैं। वहीं चिकित्सकों ने राज(5) को मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के मुताबिक सुजीत को हल्की चोट आई है, बाकी बेटे सौरभ व पत्नी बबिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyclone Tauktae impact in purvanchal district - फोटो : Cyclone Tauktae impact in purvanchal district
चंदौली में भी बारिश का कहर, मंडी में गेहूं भीगा
चंदौली जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी में रखे गेहूं बारिश के कारण भीग गए। इस दौरान मंडी के कर्मचारी नदारद रहे। किसान खुद अपने गेहूं को बचाने में जुटे रहे। लगातार बारिश के बाद भी कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें