फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेता ने सोशल मीडिया पर कहा- मैं लूंगा पाक से बदला, पाकिस्तानी युवकों ने किए ऐसे कमेंट

Fri, 22 Feb 2019 10:25 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को सीआरपीएफ काफिले पर जैश-ए-मौहम्मद ने आत्मघाती हमला किया था। हमले में 40 जवान शहीद हुए और कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया है। इस घटना के बाद से पूरे देश में रोष व्याप्त है और विरोध प्रदर्शन जारी है। जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके जा रहे हैं। युवाओं का खून खौल रहा है और वे सरकार से कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
इस हमले से आहत यूपी के आजमगढ़ जिले के एक युवक ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi), राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(Ramnath Kovind) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) को अपने लहू से पत्र लिख डाला। पत्र में उसने ऐसी बात लिखी है जिसे पढ़ कर आपका दिल भी पाकिस्तान से बदला लेने का करने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
vineet singh azamgarh - फोटो : amar ujala
शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी विनीत सिंह 'रिशू' शिब्ली कॉलेज के छात्र नेता और जागो युवा संस्थान के संयोजक है। उन्होंने अपने रक्त से एक पत्र लिख कर सरकार को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने पुलमावा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने और पाक से बदला लेने की बात की है। 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
खत में विनीत सिंह ने खुद को मानव बम बना कर पाकिस्तान भेजे जाने की इच्छा जताई है। उन्होंने देश के सभी शहीद जवानों के खून का बदला लेने की बात की है। विनीत सिंह ने अपना पत्र और वीडियो फेसबुक और ट्वीटर पर शेयर किया है। जिसकी लोग सराहना भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
vineet singh azamgarh - फोटो : amar ujala
विनीत सिंह की फेसबुक पोस्ट पर पाकिस्तान के दो युवकों ने कमेंट भी किया है। पाकिस्तानी युवक नासिर खान और मुहम्मद फैज ने पाकिस्तान के इस हमले को ठीक बताते हुए आगे भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
विनीत सिंह 'रिशू' ने बताया कि सोशल साइटों के जरिए आतंकी घटनाओं के वीडियो दिल को झकझोर दे रहे हैं। रात को नींद नहीं आ रही। ऐसे में हमें यह लग रहा कि आतंकी यदि मानव बम बनाकर घटना को अंजाम दे हमें भयभीत करना चाहते है, तो मैं पाकिस्तान को हर स्तर से सबक सिखाने के लिए तैयार हूं। यदि इसी तरह से युवा सेना की मदद को खड़ी हो तो एक नहीं दस पाकिस्तानी पनाह मांगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें