उधर, इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले की पुलिस रोजाना हरसंभव प्रयास कर रही है। उसी क्रम में यह एक नया प्रयास कर समाज में संदेश देने की कोशिश की गई है कि किशोरियां, युवतियां और महिलाएं अपने साथ होने वाले अन्याय को लेकर चुप्पी तोड़ें। पुलिस, थाना और चौकी को लेकर किसी भी तरह का संकोच न करें। जिले के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क सिर्फ और सिर्फ उन्हीं की शिकायतों के समाधान के लिए स्थापित किया गया है।