फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कैसे हारेगा कोरोनाः वाराणसी में बैंकों पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, दवा की दुकानों पर उमड़ी भीड़ भी दे रही दर्द

Mon, 27 Apr 2020 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
वाराणसी के राजातालाब से जखनी रोड़ पर दिपापुर के पास काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। मगर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं हैं। बैंकों में जन धन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं में खातों में रुपये आए हैं। इसे निकालने के लिए इन दिनों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दवा की दुकानों और बाजारों में भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
वाराणसी के सिगरा सोनिया मार्ग पर दिखा ऐसा नजारा। - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को वाराणसी के राजातालाब से जखनी रोड़ पर दिपापुरके पास काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बैंको के खातों में आये धन के वापस चले जाने की अफवाह इन दिनों तेजी से फैल रही है। इसी वजह से लोग रोजाना बैंको पर जाकर रुपये लेने के लिए भीड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
वाराणसी के राजातालाब से जखनी रोड़ पर दिपापुर के पास काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि बैंक अधिकारियों और जिला प्रशासन की ओर से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही जा रही है लेकिन लोग पैसा लेने के चक्कर में सोशल डिस्टेंस इन को भूल जा रहे हैं।सिगरा सोनिया मार्ग पर स्थित कई दवा की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। लल्लापुरा में भी सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। 
विज्ञापन

4 of 4
वाराणसी के लल्लापुरा में दिखा ऐसा नजारा। - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को राजा तालाब स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के खुलने से पहले ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही बैंक खुला एक के ऊपर एक लोग पैसा लेने के लिए चैनल गेट के पास पहुंच गए। यहां कोई पुलिसकर्मी भी नही दिखा और बैंक के कर्मचारी और अधिकारियों को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोग सड़क से लेकर ऊपर बैंक के सीढ़ियों तक लाइन लगाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें