फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: वाराणसी के 84 घाटों ने किया 'गंगा स्नान', आरती स्थल बदले, शवदाह में भी हो रही दिक्कत

Fri, 29 Jul 2022 03:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव ने उफान का रूप ले लिया है। पहाड़ी इलाके में हुई बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ाव निरंतर जारी है और अब वह चेतावनी बिंदु की ओर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।  84 घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। पानी में होकर एक से दूसरे घाट जाना पड़ रहा है। काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार को नमो घाट का रैंप डूब गया और आरती स्थल में लगातार चौथी बार बदलाव करना पड़ा। प्रति घंटे तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ाव के कारण मणिकर्णिका घाट का पक्का शवदाह स्थल भी पानी में डूब गया है। 

घाटों की ऊपरी सीढ़ियों पर पानी पहुंचने लगा है। बढ़ते जलस्तर के कारण हरिश्चंद्र घाट पर अब शवदाह में परेशानी होने लगी है।  वहीं, रोक के बावजूद गंगा में नौका संचालन अब भी जारी है।  इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग दशाश्वमेध समेत अन्य घाटों पर गंगा स्नान करते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग शुक्रवार सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 65.30 मीटर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 8
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 84 घाटों का संपर्क पूरी तरह से समाप्त होने के बाद अब वरुणा के जलस्तर में भी बढ़ाव शुरू हो गया है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने सभी को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में दो फीट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई और बढ़ाव जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। नाविकों का कहना है कि फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है। 

4 of 8
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण अस्सी से राजघाट के किनारे स्थित छोटे मंदिर और मढियां पानी में समा गए हैं। सिंधिया और मणिकर्णिका घाट के बीच रत्नेश्वर महादेव का मंदिर भी डूबने की कगार पर है। अब सिर्फ सिर्फ मंदिर का शिखर ही बचा है। 
विज्ञापन

5 of 8
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
नवनिर्मित नमो घाट के प्लेटफॉर्म को जलस्तर छूने लगा है। पानी में बढ़ाव के मद्देनजर रोक के बावजूद नाविकों ने अभी गंगा में नौका संचालन बंद नहीं किया है। शुक्रवार को भी यात्रियों से भरी नावें चलती दिखीं। 
विज्ञापन

6 of 8
दशाश्वमेध घाट पर स्नान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम लगातार तीसरे दिन दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली आरती का स्थान बदल दिया गया। शीतला मंदिर के नीचे स्थित दक्षिणी शीतला माई मंदिर की गुफा में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। शाम को वरुणा में भी बढ़ाव तेज हो गया। 
विज्ञापन

7 of 8
वरुणा नदी का भी बढ़ने लगा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
वरुणा क्षेत्र के नक्खी घाट, मीर घाट, अंसार घाट, बघवानाला, तीनपुलिया घाट, ऊंचवा घाट, शैलपुत्री और कोनिया के विजईपुरा सहित वरुणा की तलहटी में रहने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
गंगा में बढ़ रहे पानी पर प्रशासन की नजर है। लगातार केंद्रीय जल आयोग से रिपोर्ट ली जा रही है। जल पुलिस को अलर्ट मोड में है। इसके अलावा संभावित बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें