वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के समीप यहीं की बस ने 11वीं के छात्र आयुष्मान उर्फ आशीष (16) को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को नजदीक स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 4
varanasi
- फोटो : amar ujala
उधर, हादसे के बाद स्कूल बस छोड़ कर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी हुई है। मिर्जापुर के चुनार थाना अंतर्गत सिकटहिया गांव का रहने वाला आयुष्मान बड़ागांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित ननिहाल में नाना सूर्यदेव सिंह के यहां रहकर एसएस पब्लिक स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन
3 of 4
varanasi
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार की सुबह आयुष्मान साइकिल से स्कूल गया था। स्कूल के समीप पहुंचते ही पीछे से आई स्कूल की बस ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती आयुष्मान की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, आयुष्मान के ननिहाल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।