पूर्वांचल की नदियां उफान पर हैं। मिर्जापुर में गंगा किनारे बसे गांवों को अलर्ट रहने को कहा गया है। यहां बाढ़ का पानी हरसिंगपुर गांव के करीब पहुंच गया है। बलिया जिले के रेवती में टीएस बंधा के उत्तर स्थित गांव घाघरा के पानी से घिर गए हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के अहाते में पानी घुस गया है। लोग जहां जागकर रात काट रहे हैं। गाजीपुर में गंगा और गोमती दोनों नदियां लगातार बढ़ रही हैं। मऊ में घाघरा नदी खतरा बिंदु से 50 सेमी ऊपर बह रही है। वाराणसी में गंगा की हलचल को देखते हुए एनडीआरएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। वरुणा के तटीय इलाकों तक गंगा का बैक वाटर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने भी सभी विभागों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
3 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में घाटों की सीढ़ियां गंगा में समाहित होती चली जा रही हैं। जलस्तर अगर और बढ़ा तो कोन ब्लाक के बल्लीपरवा, छानबे ब्लाक के ओड़ी और विंध्याचल के कंतित में पानी घुस जाएगा। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
4 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
बलिया में गंगा का जल स्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से बढ़ रहा है। गयाघाट गेज पर गुरुवार को जलस्तर 56.94 दर्ज किया गया। सामान्य जलस्तर 55.710 मीटर है। यही हाल रहा तिो एनएच-31 तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
मऊ में घाघरा नदी का जलस्तर गुरुवार को 70.40 मीटर रहा। जबकि खतरे का निशान 69.9 मीटर ही है। इस तरह से घाघरा खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है। नदी के पानी में ब्रह्मचारी बाबा की कुटी, रामजानकी घाट, मुक्तिधाम, गौरीशंकर घाट, श्मशान घाट आदि इलाके डूब गए है। जबकि, नवली रिंग बंधा पर कटान भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
6 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर में गंगा में बढ़ाव जारी है, लेकिन रफ्तार कम हुआ है। जबकि गोमती इन दिनों उफान पर है। सैदपुर में गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी के तटवर्ती इलाके में दहशत कायम है। गंगा के जलस्तर में गुरुवार की सुबह प्रति घंटा एक सेंटीमीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। गोमती नदी प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर बढ़ रही है।
विज्ञापन
7 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में सगड़ी तहसील के देवारा में घाघरा के जलस्तर में गुरुवार को भी बढ़ोत्तरी रही। डिघिया गेज पर तीन और बदरहुआ गेज पर चार सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। देवारा खास राजा के त्रिलोकी का पुरवा को कटने के बाद अब पटेल बस्ती भी कटान के जद में आ गयी है।
8 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
लगातार पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा और गंगा की सहायक नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में करीब 26 सेंटीमीटर से अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं अब उनका बढ़ाव स्थिर हो गया है। वहीं शुक्रवार से जलस्तर के घटने की संभावना है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को गंगा के जल स्तर का आंकड़ा 66.52 मीटर था, वहीं गुरुवार को गंगा का जल स्तर 66.78 मीटर पर पहुंच गया था। इससे काशी में गंगा में बढ़ोतरी 26 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। इसके अलावा गंगा की सहायक नदियां गोमती में भी बढ़ाव जारी है। केन्दीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मिर्जापुर में गंगा में घटाव हो रहा है। इसलिए गुरुवार को गंगा का जल काशी में स्थिर है। शुक्रवार से इसे कम होने की संभावना है।