जौनपुर महोत्सव में राजा भोजपुरिया फेम जौनपुर के लाडले रवि किशन ने जब ‘नजर न केकरो लग जाए हुस्न की कोठी में... एगो निबुआ दुचार गो मिर्चा लटका लौ चोटी में’ की टेर ली तो उनके संग वहां मौजूद हर शख्स झूम उठा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
jaunpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव की पहली निशा का आगाज शुक्रवार को यूं तो भजनों से हुआ लेकिन अंजाम तक पहुंचते-पहुंचते शाही किले की फिजा झूमने लगी थी। महोत्सव का उद्घाटन दीप रात सवा आठ बजे पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने जलाया।
विज्ञापन
3 of 8
jaunpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव यहां की धरोहर को सजोने का जरिया बनेगा। अगली बार और अच्छे ढंग से इसका आयोजन किया जाएगा। नई पीढ़ी विरासत को संभालेगी। जौनपुर पूर्वांचल की चाबी है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि महोत्सव में विभूतियों से नई पीढ़ी को परिचित कराने का उपक्रम भी किया जाएगा। डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने आभार व्यक्त किया।
4 of 8
jaunpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने भजनों से की। ‘चिरई रहती बयरिया...’, ‘आदि गंगा बसे इ धरतिया..’, ‘जौनपुर सबसे निराला...’ आदि गीतों से सबको झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
jaunpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
जनक कुमारी इंटर कॉलेज के बच्चों की तरफ से होलिया में उड़े रे गुलाल.. प्रस्तुति की तो गांधी स्मारक कॉलेज समोधपुर के बच्चों ने लोकगीत सुना कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
6 of 8
jaunpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
चारों तरफ संगीत रस की वर्षा होने लगी तो मंच भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन के समूह को सौंप दिया गया। उन्होंने शुरुआत गणेश वंदना से की। रवि किशन ने माइक संभाला और नजर न केकरो लग जाए..., हो गईल बा प्यार ओढ़निया वाली से.., दिल दिया जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए जैसे गीत सुनाए।
विज्ञापन
7 of 8
jaunpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
उनके दल ने शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति की और उसके बाद तो फिजा ही झूमने लगी। प्रारंभ में जौनपुर के इतिहास पर 1999 बनी फिल्म भी दिखाई गई।