फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में जीवंत हुई राजस्थान और हरियाणा की संस्कृति, देखें तस्वीरें

Sat, 17 Mar 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी काशी में शुक्रवार की शाम राजस्थान और हरियाणा की संस्कृति जीवंत हुई।  गवरजा माता उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम सिंधारा महोत्सव में इसके कई रंग देखने को मिले।  इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने गीत और संगीत पर जमकर धमाल मचाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

कदम तो राखो काशी में..., हम तो ऐसे ही हैं...की धुन पर महिलाओं ने गणगौर पर्व पर आयोजित सिंधारा में राजस्थानी एवं हरियाणा की संस्कृति को जीवंत किया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गवरजा माता उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से जीएसटी, पर्यावरण, स्वच्छ भारत, स्वच्छ काशी और मां गंगा के निर्मलीकरण का मुद्दे को उठाकर आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
 

4 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

 इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने गीत और संगीत पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की शाम को महमूरगंज स्थित शुभम लान में आयोजित किया गया था। 
 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया।  इसके उपरांत समिति के पदाधिकारियों ने मां गणगौर के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। नवरस की प्रस्तुति गणेश वंदना के साथ आरंभ हुई।
 
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी तरफ शिव तांडव, गंगा आरती, शिव बारात में नीतू मुरारका, प्रीति बाजोरिया, रश्मि डिडवानिया, मधु तुलस्यान, अंजू सर्राफ,  गरिमा, बबिता, रजनी अग्रवाल ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अगली कड़ी में रितु दुजारी, साक्षी मारु, प्रीति मंत्री, ज्योति व नुपूर ने राजस्थानी नृत्य, फैशन शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा पांडेय भारद्वाज रहीं। 

 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आयोजन में माहेश्वरी, मारवाड़ी, मारवाड़ी ब्राह्मण, मारवाड़ी जैन, खंडेलवाल समाज की महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें