फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री टिकट में रेलवे करने जा रही बड़ा बदलाव, हरेक को होगा फायदा

Thu, 20 Jul 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
indian railways
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे नित नये प्रयोग कर रही है। अब रेलवे यात्री टिकट को लेकर एक ऐसा बदलाव करने जा रही है जिससे हरेक को फायदा होगा। आगे की स्लाइड में पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे स्टेशन
यात्रियों को न्यूनतम किराये में वातानुकूलित कोच में सफर की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी रेलवे ने की है। इसके लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में अलग से इकोनॉमी एसी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
टिकट काउंटर - फोटो : अमर उजाला
इकोनॉमी एसी में सफर का किराया थर्ड एसी से भी कम होगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। विभागीय उच्चाधिकारियों के मुताबिक इन कोचों में कैटरिंग और अन्य सुविधाएं दूसरे एसी कोचों की तरह ही होंगी लेकिन बर्थ की चौड़ाई कम हो सकती है।

4 of 5
edg
अभी तक यात्री एसी सफर के लिए सबसे कम खर्च गरीब रथ ट्रेनों में किया करते हैं। इन ट्रेनों में हालत यह है कि बड़ी मुश्किल से टिकट मिल पाता है। टिकट की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने इकोनॉमी कोच की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian railway
फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी की पहले से चली आ रही सुविधाओं से इतर इस इकोनॉमी कोच की सुविधा यात्रियों को जल्द से जल्द मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि इस सुविधा उन यात्रियों को फायदा होगा जो किराए की वजह से एसी में यात्रा नहीं कर पाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें