फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा आत्महत्या मामला: उठ रहे सवाल, पूजा कब बन गई 'जोया सिद्दीकी'!

Mon, 14 Sep 2020 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
पूजा। - फोटो : फेसबुक वॉल से।
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी में पूजा पटेल की आत्महत्या मामले में उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस गंभीरता जांच कर रही है। हालांकि सोमवार तक पूजा पटेल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

2 of 6
पूजा ने छह साल पहले लखनऊ निवासी आफताब सिद्दीकी से लव मैरिज की थी। इसके बाद वह उसने नाम बदलकर भी जोया सिद्दीकी कर लिया था। परिजनों ने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और तहरीर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
वहीं स्थानीय नागरिकों के मन में भी अब सवाल उठने लगा है कि आखिर पूजा पटेल कब जोया सिद्दीकी बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूजा का पति उसे जोया के नाम से बुलाता था, लोग इसी वजह से धर्म-परिवर्तन कराने की चर्चा कर रहे हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर पूजा से जोया बनने का प्रकरण सुर्खियों में है। पूजा के फांसी लगाने के बाद यह मामला अब सोशल मीडिया में भी तरह तरह की चर्चा बटोर रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और शिकायतों में इस तरह का कहीं कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

5 of 6
Demo pic
पूजा के पिता शिव कुमार पटेल का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को दहेज के लिए आफताब प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से आजिज आकर उसने फांसी लगा कर जान दे दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द ही लखनऊ में रहने वाले आफताब की मां, बहन और पिता से भी पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी निवासी ईश्वर सोनकर के मकान में तीन वर्षों से किराये पर रहने वाली पूजा पटेल उर्फ जोया(24) ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। पूजा का एक पांच साल का बेटा भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें